-क्लैट की तैयारी के साथ ही करेंट अफेयर्स को प्रमुखता देना शुरू कर दें।
-पढ़ाई के दौरान अपनी जांच करते रहें। अपने कमियों को पहचानकर दूर करते रहें।
-जहां तक हो सके अपने स्ट्रांग प्वाइंट और वीक प्वाइंट को कहीं डायरी में अपडेट करते रहें। इससे बाद में रिविजन के समय आसानी होगी।
फुटबॉल खेलने का शौक
अदिति को फुटबॉल खेलने का शौक है। दून में स्कूली दिनों में उन्होंने फुटबॉल खेली है। वह वेल्हम गर्ल्स को मिस करती हैं। इसके अलावा उन्हें किताबें पढ़ने का भी शौक है।