फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा के संदीप संग बॉक्सर प्रियंका ने लिए सात फेरे, खेल जगत की कई हस्तियों ने दिया आशीर्वाद 

Mon, 10 Jun 2019 08:27 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर
विज्ञापन
बाक्सर प्रियंका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विवाह मंडप में अग्नि को साक्षी मान सात फेरे लेने के बाद अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर प्रियंका चौधरी हरियाणा के संदीप लांबा के साथ परिणय सूत्र में बंध गई। नामचीन हस्तियों के साथ ही अंतरराष्ट्रीय बॉक्सरों ने विवाह कार्यक्रम में पहुंचकर चार चांद लगा दिए।

विज्ञापन


देश-विदेश में अपने पंच का दम दिखाने वाली आर्यनगर निवासी अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर प्रियंका चौधरी शनिवार को हरियाणा निवासी सुप्रीम कोर्ट में अधिवक्ता संदीप लांबा के साथ रामनगर रोड स्थित एक होटल परिसर में परिणय सूत्र में बंध गईं। देर शाम को रामनगर रोड से बरात चढ़त में बरातियों ने जमकर डांस किया। कार्यक्रम में सैकड़ों की तादाद में लोगों ने शिरकत की।

विज्ञापन

इस दौरान दिल्ली निवासी अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर हिना, हरियाणा निवासी अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर मीनाक्षी, राजस्थान निवासी अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर एशियन पदक विजेता सीमा उनियाल, प्रियंका की बहन एवं पंतनगर विश्वविद्यालय की खेल निदेशक डॉ. पूनम त्यागी सहित कई हस्तियां प्रियंका को मंडप लेकर पहुंचीं।

परिजनों ने देर शाम तक अंतरराष्ट्रीय रजत पदक विजेता स्वीटी, कॉमनवेल्थ गेम में कांस्य पदक विजेता पिंकी रानी, एशियन रजत पदक विजेता पवित्रा, एशियन कांस्य पदक विजेता कविता गोयक, मैरीकॉम, एशियन स्वर्ण पदक विजेता पूजा रानी के भी आने की संभावना जताई। रविवार सुबह प्रियंका के पिता पूर्व कोतवाल विजय चौधरी, माता, बहन, चाचा विजेंद्र चौधरी, नीटू चौधरी सहित अन्य परिजनों ने भीगी पलकों के साथ बेटी प्रियंका को संदीप के साथ विदा किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें