फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: नाबालिग छात्रा से यौन उत्पीड़न और जान से मारने की धमकी देने का का आरोप, 11वीं के छात्र पर एफआईआर

Thu, 19 Nov 2026 09:12 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, चकराता(देहरादून)

सार

तहरीर में आरोप लगाया गया है कि स्कूल के ही 16 वर्षीय छात्र ने उनकी बेटी का यौन उत्पीड़न किया। इसके साथ ही किशोरी को बदनाम करने और जान से मारने की धमकी भी दी गई।
 
विज्ञापन
छात्रा का यौन उत्पीड़न - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली क्षेत्र में आठवीं कक्षा की 13 वर्षीय छात्रा के यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। आरोप उसी के स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ने वाले 16 वर्षीय छात्र पर लगा है। पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने किशोर समेत अन्य के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और यौन उत्पीड़न से जुड़ी धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


वरिष्ठ उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने 18 नवंबर को कोतवाली में शिकायत दी। तहरीर में आरोप लगाया गया कि स्कूल के ही 16 वर्षीय छात्र ने उनकी बेटी का यौन उत्पीड़न किया। इसके साथ ही किशोरी को बदनाम करने और जान से मारने की धमकी भी दी गई।

UK Top News: दून को सीएम की सौगात, जू में तेजस की एंट्री, आएंगे मोहन भागवत, प्रधानाध्यापक निलंबित
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत के अनुसार, प्रकरण से संबंधित सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग मिटवाने और घटना की जानकारी पुलिस तक न पहुंचने देने के भी आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने यौन उत्पीड़न, धमकी देने और साक्ष्य मिटाने संबंधी धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। एसएसआई ने बताया कि शिकायत में लगाए गए सभी आरोपों, संबंधित साक्ष्यों और अन्य तथ्यों की गहनता से जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें