फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पहले जमीन खरीदी, फिर सीमांकन कराया... अब जेसीबी से उजाड़ दिए डिमार्केशन

विज्ञापन
विज्ञापन
- धनतेरस की रात नौ भूमि खरीदारों की जमीन पर हुई कथित घटना, पुलिस पर सहयोग न करने का आरोप
विज्ञापन

- पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ ने डीएम और एसएसपी से मांगी निष्पक्ष जांच, दोबारा सीमांकन कराने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
सेलाकुई। ईस्ट हॉप टाउन और शीशमबाड़ा में सैनिकों एवं पूर्व सैनिक परिवारों की जमीन पर कथित कब्जे और साक्ष्य मिटाने का मामला सामने आया है। नौ भूमि खरीदारों का आरोप है कि धनतेरस की रात जेसीबी से उनकी जमीन का सीमांकन तोड़कर मलबा हटा दिया गया।
पीड़ितों के मुताबिक, उन्होंने वर्ष 2018 में शरद चंद से अपनी मेहनत की कमाई से जमीन खरीदी थी। वर्ष 2024 में सभी नौ खरीदारों ने अपनी-अपनी भूमि का विधिवत सीमांकन भी कराया था, ताकि भविष्य में किसी तरह का विवाद न हो। आरोप है कि धनतेरस की रात अज्ञात लोग जेसीबी लेकर पहुंचे और डिमार्केशन तोड़ दी। मौके पर मौजूद मलबा भी हटा दिया गया। पीड़ितों ने आरोप लगाया कि घटना की शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंचने के बावजूद उन्हें दिनभर इधर-उधर भटकना पड़ा और अपेक्षित सहयोग नहीं मिला।
विज्ञापन

मामले में पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों निरंजन चौहान, सुरेंद्र गुसाईं, ताजबर रावत और रामरतन नेगी ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने जिलाधिकारी, एसडीएम विकासनगर और एसएसपी देहरादून से जमीन के खरीद-बिक्री दस्तावेजों, वर्ष 2024 के सीमांकन अभिलेखों और जेसीबी मालिक व चालक की भूमिका की जांच कराने की मांग की। साथ ही सभी नौ खरीदारों की जमीन का दोबारा निष्पक्ष सीमांकन कराने और दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई करने को कहा।
विज्ञापन

अगर डिमार्केशन तोड़ा गया है तो पीड़ित पक्ष संबधी थाने में शिकायत दर्ज करवा सकता है। इसके अलावा एसडीएम को भी प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया जा सकता है। - विवेक राजौरी, तहसीलदार, विकासनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें