दून इंटरनेशनल स्कूल रिवर साइड कैंपस के प्रांगण में बृहस्पतिवार को खेल दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत ध्वजारोहण के साथ हुई। इसके बाद मशाल प्रज्ज्वलन किया गया। स्कूल के निदेशक एचएस मान ने सभी प्रतिभागियों को शपथ दिलाई।
खेल प्रतिस्पर्द्धाओं में सभी प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। नौनिहालों की विभिन्न दौड़ प्रतियोगिताएं अत्यंत मनमोहक रही। कार्यक्रम के मध्य में निदेशक एचएस मान एवं निदेशिका सोनिका मान ने सभी विजेताओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया। सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार शुभ गुसाईं एवं राहुल राज तथा कायरा एवं लायशा को दिया गया। ओवरऑल ट्रॉफी का खिताब संयुक्त रूप से चर्चिल एवं लिंकन सदन ने जीता। डायरेक्टर एचएस मान के कहा कि खेल प्रतियोगिताएं हमें टीम भावना से रहना सिखाती हैं। उन्होंने कहा कि मैदान में सभी खिलाड़ियों को खेल भावना दिखानी चाहिए। उन्होंने अपने प्रेरणादायक विचारों ने सभी का उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य दिलिप जॉर्ज व उप-प्रधानाचार्या अंजू वर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।