फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस, नगर में निकाली शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
- सुबह से ही चर्च में जुटी लोगों की भीड़
विज्ञापन

फोटो

संवाद न्यूज एजेंसी

विकासनगर। क्षेत्र के विभिन्न चर्च में क्रिसमस का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर लोगों ने नगर में शोभायात्रा भी निकाली। धर्मगुरुओं ने नगरवासियों को पर्व की शुभकामनाएं भी दीं। यात्रा में शामिल झांकी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रही।
क्रिसमस के अवसर पर नगर स्थित सीएनआई चर्च व सेंट पॉल चर्च में सुबह से ही लोगों की भीड़ जुटना शुरू हो गई थी। इसी क्रम में लगभग 10 बजे पादरी ने भगवान यीशु का संदेश सुनाकर सभी लोगों से ईश्वर के बताए मार्ग पर चलने की अपील की। इस दौरान लोगों ने ईश्वर से अपने परिवारों की सुख-समृद्धि व शांति की प्रार्थना की। इसके पश्चात दोपहर में नगर में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में भगवान यीशु, माता मरियम की झांकियां लोगोें के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। शोभायात्रा सीएनआई चर्च से प्रारंभ होकर मेन बाजार होते हुए डाकपत्थर चौक से वापस चर्च में आकर समाप्त हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रा में पादरी विशाल चरण, पादरी एसके सिंह, रजत डेविड, अभिषेक, रजनीश थामस, क्रस्टोफर जार्ज, अनिल रॉबिन आदि समेत भारी संख्या में ईसाई समुदाय के लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें