फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: तीन किलो चरस के साथ नेपाली मूल के पति-पत्नी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासनगर। सेलाकुई थाना पुलिस ने सारना नदी तट के पास से नेपाली मूल के पति-पत्नी को करीब तीन किलोग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम को महिला उपनिरीक्षक बबीता रावत पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रही थी। बताया कि एबीसी बोरिंग कंपनी के आगे सारना नदी तट पर गन्ने के कांटे के पास पुलिस ने एक महिला और पुरुष को पैदल आते हुए देखा। थाना प्रभारी शैंकी कुमार ने बताया कि उनकी तलाशी ली तो पुरुष के पास 2.110 किलोग्राम और महिला के पास से 815 ग्राम चरस मिली। उन्होंने अपना नाम त्यूणी तहसील क्षेत्र के रायगी गांव निवासी शेखर थापा और सुमन बताया। वह दोनों पति पत्नी हैं। वह विकासनगर से चरस लेकर सेलाकुई बेचने आए थे। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें