फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश से बढी ठिठुरन, किसानों के चेहरे खिले

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिया/ त्यूणी। जौनसार बावर क्षेत्र में पिछले दो दिनों से लगार हो रही बारिश व चकराता के ऊंचाई वाले इलाकों में हुई बर्फबारी से क्षेत्र के तापमान में गिरावट आई है। ठंड बढ जाने से जहां एक तरफ स्थानीय निवासियों को समस्याओं का समाना करना पड़ रहा है वहीं क्षेत्र के किसान व बागवानों के चेहरे भी खिल रहे हैं।
विज्ञापन

साहिया व आस पास के क्षेत्र में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। ठिठुरन बढ जाने से क्षेत्रवासियों की दिनचर्या पर असर पड़ा है। उधर बारिश से मटर उत्पादक किसानों के चेहरे खिल गए हैं। बताते चलें कि कि साहिया क्षेत्र में मटर की फसल का बंपर उत्पादन होता है। काफी समय से बारिश नहीं होने पाला अधिक पड़ने के कारण फसल को नुकसान पहुंच रहा था। क्षेत्र के किसान जयपाल सिंह, परम सिंह, रणसिंह चौहान, पूरण सिंह, कलम सिंह का कहना है कि मौजूदा समय में हो रही बारिश से मटर की खेती को काफी फायदा पहुंचेगा। इसके अलावा गेंहू, जौं, मसूर, सरसों व तोड़िया की फसलों के उत्पादन पर भी बारिश का असर पड़ेगा। उधर त्यूणी से सटे मुडाली के ऊुपरी हिस्से में हो रही बर्फबारी से क्षेत्र के तापमान में काफी गिरावट आई है। उधर बर्फबारी से सेब की फसल को लेकर बागवान खुश नजर आ रहे हैं। ग्राम कथियान के निवासी पान सिह राणा, अर्जुन देव बिजल्वाण, माधोराम शर्मा, तिलक राणा, पृथ्वी राणा, सुंदर राणा, रमेश क्षेत्री, महेंद्र सिंह का कहना है कि बारिश व बर्फबारी सेब के उत्पादन के लिए बेहद लाभदायक है। यदि मौसम का यही रूख रहा तो इस बार सेब की बेहतर फसल किसानों को मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें