फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार मार्च तक सताएगी खून जमाने वाली ठंड, दो जनवरी की बारिश ने तोड़ा 12 सालों का रिकॉर्ड

Sat, 04 Jan 2020 10:12 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तराखंड में इस बार कड़ाके की ठंड अभी और परेशान करेगी। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार इस बार मार्च तक सर्द मौसम रहने का अनुमान है। वहीं, दो जनवरी को हुई झमाझम बारिश ने 12 वर्षों का रिकार्ड तोड़ दिया। इस दिन 5.00 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड किया गया। 

विज्ञापन


अब छह जनवरी से मौसम बदलेगा और पिथौरागढ़, बागेश्वर, चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग में बहुत हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना है। साथ ही 22 सौ मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी हो सकती है।

शुक्रवार की सुबह चटक खिली। इस कारण अधिकतम तापमान 22.7 और न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से तीन और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 8.4 और न्यूनतम तापमान -1.0 डिग्री सेल्सियस रहा। 

विज्ञापन

दस जनवरी से कड़ाके की ठंड फिर पड़ेगी

अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम रहा। पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि 3.4 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से दक्षिण पूर्व दिशा की ओर से हवा चली और नमी 47 प्रतिशत रही। 

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि छह जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा और सात, आठ जनवरी को हल्की से मध्यम बारिश एवं बर्फबारी की संभावना है। बताया कि दस जनवरी से कड़ाके की ठंड फिर पड़ेगी और इस बार मार्च तक ठंड सताएगी।
विज्ञापन

दो जनवरी को हुई बारिश 

वर्ष           बारिश मिलीमीटर में 
2009             00   
2010             00
2011             00
2012             3.2
2013             00
2014             00
2015             1.2
2016             00
2017             00
2018             00
2019             00
2020             5.00
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें