विकासनगर। सेलाकुई थाना क्षेत्र के अब्दुल्लापुर रामसोवाला में पड़ोसियों के बीच हुए विवाद में 12 वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले लोगों ने बालक की पिटाई कर दी, जिससे उसके हाथ फ्रैक्चर हो गया। मामले में पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी लोकपाल परमार ने बताया कि अब्दुल्लापुर रामसोवाला निवासी प्रवीन ने शिकायत देकर आरोप लगाया है कि उनका 12 वर्षीय पुत्र आयल सात जून की शाम पड़ोस में खेल रहा था। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले इमरान की बेटी जीनत, बेटा आयान, जाबिर के बेटे मुसरान और मुस्कान के साथ उसका विवाद हो गया। आरोप है कि चारों ने बालक के साथ मारपीट की। शोर सुनकर मौके पर पहुंचीं सुल्ताना और गुलशन ने भी लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे बालक के हाथ फ्रैक्चर हो गया।
थाना प्रभारी ने बताया शिकायतकर्ता के अनुसार बेटे को बचाने पहुंचे प्रवीन और उनके पति पर भी आरोपियों ने पत्थरों से हमला किया तथा जान से मारने की धमकी दी। आरोपों की जांच की जा रही है।