फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ साल बाद स्कूल लौटे बच्चों को पढ़ाई से पहले शारीरिक व्यायाम

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना के तेजी से कम होते मामलों के बीच सरकार ने बच्चों के लिए स्कूल खोलने की अनुमति दे दी है। लंबे समय बाद स्कूल लौटे बच्चों को मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ बनाने के लिए राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तीकरण संस्थान (एनआईईपीवीडी) में विशेष कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

एनआईईपीवीडी की सहयोगी संस्था हिमोत्थान टाटा ट्रस्ट की ओर से बच्चों के लिए शारीरिक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। संस्था के टीम लीडर मनीष कुमार झा ने बताया कि स्कूल पढ़ाई से पहले और बाद में बच्चों के लिए शारीरिक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसमें बच्चों को विभिन्न खेल खिलाने के साथ उन्हें तकनीकी जानकारी भी दी जा रही है। इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों को मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रखना है। बच्चों की ओर से की जा रही शारीरिक गतिविधियों को संस्थान के सोशल मीडिया अकाउंट में साझा किया जा रहा है। जिससे जो बच्चे अभी स्कूल नहीं आ पा रहे है वह वीडियो देख कर अपने घर में शारीरिक गतिविधियों को कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें