फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार : घर में सो रहा डेढ़ साल का बच्चा अचानक हुआ लापता, पुलिस में हड़कंप 

Fri, 29 Nov 2019 03:16 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
लापता बच्ची - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

घर में सो रहे डेढ़ साल के बच्चे के चोरी होने से परिजनों तथा पुलिस में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लोदा मंडी में टायर पंचर का काम करने वाले सोनू कुमार का डेढ़ वर्षीय बेटा सूरज घर पर सो रहा था। तभी वह अचानक गायब हो गया।

विज्ञापन


बच्चे की मां जमुना देवी ने बच्चे के न होने पर उसकी तलाश की उसके न मिलने पर परिजनों में हड़कंप मच गया। पुलिस को घटना की सूचना दी गई। सूचना मिलने पर मौके पर एसएसआई विकास भारद्वाज पहुंचे। 

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस को बच्चे के माता-पिता ने बताया कि उसे कोई चोरी कर के ले गया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज कैमरों को खंगाला जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें