फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीच नदी के ऊपर खुला ट्रॉली का दरवाजा, मां के सामने बह गई मासूम

Wed, 07 Sep 2016 08:28 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, अगस्त्यमुनि (रुद्रप्रयाग)
विज्ञापन
इसी जगह ट्रॉली से पार करते वक्त हुआ हादसा - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग में नदी पार करने के लिए लगी ट्राली से गिरकर तीन साल की मासूम मंदाकिनी नदी के तेज बहाव में बह गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने रुद्रप्रयाग-केदारनाथ हाईवे जाम कर दिया। पुलिस और रेस्क्यू टीम बच्ची की खोजबीन में जुटे हैं।
विज्ञापन


मंगलवार दोपहर बाद ढाई बजे नेपाली मूल की प्राची (3 वर्ष) स्कूल से अपनी मां के साथ ट्राली में बैठी। नदी के बीच में पहुंचते ही ट्राली का दरवाजा अचानक खुल गया, जिससे किनारे बैठी बच्ची सीधे नदी में गिरकर बह गई।

ट्राली में बैठी बच्ची की मां और अन्य लोग जोर-जोर से चिल्लाने लगे। इधर, ऑपरेटर द्वारा ट्राली को वापस खींचा गया और उन्हें राजमार्ग की तरफ वाले छोर पर उतार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी के गम में बेहाल मां हुई बेहोश

उत्तराखंड के कई इलाकों में लोग ट्रॉली से नदी पार करते हैं। - फोटो : amarujala
हादसे से बेहाल बच्ची की मां बेहोश हो गई। बच्ची के पिता सहित अन्य लोग भी मौके पर पहुंचे। इस दौरान लोगों ने घटना के विरोध में रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राजमार्ग जाम कर दिया। वे नदी पर निमार्णाधीन पुल के शीघ्र पूरा करने और डीएम के मौके पर आने की मांग करने लगे।

शासन, प्रशासन और विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लोग सड़क पर ही बैठ गए। सूचना पर एसडीएम सदर मुक्ता मिश्र और लोनिवि ऊखीमठ डिवीजन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। दूसरी तरफ अगस्त्यमुनि थाना पुलिस और अग्निशमन विभाग के जवान भी नदी किनारे बच्ची की खोजबीन में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें