फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CS सुभाष कुमार को छह महीने का सेवा विस्तार

Thu, 01 May 2014 03:57 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय निर्वाचन आयोग के बाद बुधवार को केंद्र सरकार ने प्रदेश के मुख्य सचिव सुभाष कुमार को छह महीने का सेवा विस्तार देने का आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन


सेवा विस्तार पाने वाले दूसरे सचिव
देर शाम यह आदेश जारी हुआ और इसके बाद नृप सिंह नपलच्याल के बाद सुभाष कुमार दूसरे मुख्य सचिव हैं जिन्हें सेवा विस्तार मिला है। हालांकि नपलच्याल ने छह महीने के बजाय चार महीने बाद ही वीआरएस ले लिया था।

सुभाष कुमार 1977 बैच केआईएएस है। मुख्य सचिव के रूप में वह दूसरी पाली खेल रहे है। आज तीस अप्रैल को उनका रिटायरमेंट था। लेकिन लोकसभा चुनाव केमद्देनजर सरकार ने उनके सेवा विस्तार का प्रस्ताव केंद्र को भेजा था।
विज्ञापन


विगत 17 अप्रैल को केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने मंजूरी देकर फाइल केंद्र सरकार को भेजी थी। लेकिन उसके बाद दिल्ली में तैनात अफसरों ने ध्यान नहीं दिया तो विलम्ब हुआ।

दो दिन पहले सीएम सचिवालय सक्रिय हुआ तब आज ही इस फाइल को प्रधानमंत्री कार्यालय, कैबिनेट सचिवालय, केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने मंजूरी देकर डीओपीटी को भेजा। तब कहीं जाकर देर सायं आदेश जारी हो सका।
विज्ञापन


मौजूदा मुख्य सचिव का आज रिटायरमेंट था। लेकिन केंद्र सरकार ने राज्य के प्रस्ताव को मंजूर करते हुए प्रदेश के मुख्य सचिव सुभाष कुमार को छह महीने देने का आदेश जारी कर दिया है। आदेश की प्रति राज्य को प्राप्त हो चुकी है।
- सुखबीर सिंह संधू, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें