फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM Pushkar Singh Dhami Oath: मुख्यमंत्री आज लेंगे विस सदस्यता की शपथ, चंपावत उपचुनाव में 55 हजार से अधिक मतों से मिली थी जीत

Mon, 13 Jun 2022 12:11 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

मुख्यमंत्री धामी ने चंपावत उपचुनाव में 55 हजार से अधिक मतों के अंतर से रिकॉर्ड जीत हासिल की है। 
विज्ञापन
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को विधानसभा सदस्यता की शपथ लेंगे। इसके लिए विधानसभा भवन में शपथ ग्रहण कार्यक्रम की तैयारियां पूरी हो गई हैं। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण सीएम धामी को सदस्यता की शपथ दिलाएंगी। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री धामी ने चंपावत उपचुनाव में 55 हजार से अधिक मतों के अंतर से रिकॉर्ड जीत हासिल की है। विधानसभा का बजट सत्र 14 जून से शुरू हो रहा है। इससे पहले मुख्यमंत्री 13 जून को विधानसभा सदस्यता की शपथ लेंगे। 

विधानसभा स्थित स्व.प्रकाश पंत भवन के सभागार में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां की गई हैं। जिसमें मंत्री, विधायकों के साथ अधिकारी व अन्य अतिथि शामिल होंगे। 
विज्ञापन


बता दें कि खटीमा विधानसभा से चुनाव हारने के बाद मुख्यमंत्री धामी के लिए चंपावत से विधायक कैलाश चंद गहतोड़ी ने इस्तीफा देकर सीट खाली की थी। उपचुनाव में मुख्यमंत्री रिकॉर्ड मतों के अंतर से जीत हासिल कर विधानसभा सदस्य निर्वाचित हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें