आने वाले दिनों में साफ हो जाएगी तस्वीर
बकौल सीएम, मैंने केंद्रीय नेतृत्व के समक्ष रिपोर्ट रख दी है। आने वाले दिनों में तस्वीर साफ हो जाएगी। मुख्यमंत्री के लौटने के बाद सियासी हलकों में चर्चा गर्मा उठी कि वह चंपावत से ही चुनाव लड़ेंगे। अब खबरें आ रही हैं कि गहतोड़ी अगले दो दिनों में देहरादून में एक पत्रकार वार्ता में सीट खाली करने का ऐलान कर सकते हैं। इसके बाद वह विधानसभा अध्यक्ष को विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा सौंप सकते हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, गहतोड़ी ने इस संबंध में प्रदेश संगठन को भी अवगत करा दिया है।
बहुत सारे हमारे विधायकों ने अपनी-अपनी शुभेच्छा प्रकट की है। सारी बातें पार्टी हाईकमान के सामने रख दी गई है। दो-तीन दिन में स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। -पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री, उत्तराखंड
मैंने पार्टी को पहले ही मुख्यमंत्री के लिए सीट छोड़ने की इच्छा जाहिर कर दी है। एक-दो दिन में मैं प्रेस कॉन्फ्रेंस करूंगा और उसमें घोषणा करूंगा। -कैलाश गहतोड़ी, विधायक, भाजपा, चंपावत