फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने केदारखंड झांकी के कलाकारों का किया सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में गणतंत्र दिवस पर राजपथ दिल्ली में उत्तराखंड की झांकी में प्रतिभाग करने वाले कलाकारों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि झांकी में शामिल सभी 12 कलाकारों को 25-25 हजार रुपये पारितोषिक दिया जाएगा।
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में राजपथ पर उत्तराखंड की ओर से केदारखंड की झांकी प्रस्तुत की गई थी, जिसने देश में तीसरा स्थान पाया था। झांकी में उप निदेशक सूचना केएस चौहान के नेतृत्व में 12 कलाकारों ने प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सभी कलाकारों को बधाई देते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड की झांकी को तीसरा स्थान मिलना प्रदेशवासियों के लिए गर्व की बात है। राज्य बनने के बाद उत्तराखंड की झांकी को पहली बार शीर्ष तीन झांकियों में स्थान मिला। उन्होंने झांकी बनाने वाले कलाकारों को भी बधाई दी।
सचिव सूचना दिलीप जावलकर ने कहा कि झांकी का थीम सांग जय-जय केदारा... था। कहा कि देश में तीसरा स्थान पाकर कलाकारों ने राज्य का गौरव बढ़ाया है। सम्मानित होने वाले कलाकारों में उप निदेशक सूचना केएस चौहान, मोहन चंद्र पांडेय, विशाल कुमार, दीपक सिंह, देवेश पंत, वरूण कुमार, रेनु, नीरू बोरा, दिव्या, नीलम, अंकिता नेगी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें