फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

43 करोड़ की लागत से बनेगा 550 मीटर लंबा आरओबी

विज्ञापन
संत निरंकारी भवन चौक से भंडारी बाग को जोड़ने वाले प्रस्तावित फ्लाईओवर का स्थलीय निरीक्षण करते म? - फोटो : DEHRADUN
विज्ञापन
भंडारीबाग से रेसकोर्स को जोड़ने के लिए 550 मीटर लंबा रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) बनेगा। 43 करोड़ की लागत से बनने वाले इस आरओबी के बाद प्रिंस चौक, सहारनपुर चौक और आढ़त बाजार के ट्रैफिक में कमी आएगी। सात फरवरी को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत इसका शिलान्यास करेंगे। मंगलवार को मेयर सुनील उनियाल गामा ने मौके पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन

मेयर गामा ने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों से परियोजना को लेकर विस्तार से जानकारी ली। पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड के एक्जीक्यूटिव इंजीनियर राजेश कुमार ने बताया कि परियोजना निर्माण से पहले कुछ पाइप लाइन, बिजली के पोल और लाइनों की शिफ्टिंग की जानी है। उन्होंने बताया कि डबल लेन के इस आरओबी को बनने में दो साल का वक्त लगेगा। इसके बनने से भंडारी बाग से धर्मपुर या रेसकोर्स जाने वालों को प्रिंस चौक, आढ़त बाजार, सहारनपुर चौक या आईएसबीटी बाईपास, माता मंदिर रोड से नहीं जाना पड़ेगा। लोग सीधे भंडारीबाग से रेसकोर्स आ-जा सकेंगे। इससे इन सभी बाजारों में यातायात का दबाव कम होगा।
मेयर गामा ने कहा कि 2008 से इस परियोजना की प्लानिंग हो रही है। लेकिन अब तक काम शुरू नहीं हो पाया है। इसके कारण लोगों को बहुत अधिक परेशानी झेलनी पड़ती है। छोटी सी दूरी तय करने के लिए लोगों को शहर के एक बड़े हिस्से का चक्कर काटना पड़ता है। आरओबी बनने से लोगों की यह परेशानी खत्म हो सकेगी। इस मौके पर विधायक विनोद चमोली, आलोक कुमार, राजपाल पायल, अनंत सागर, गोपाल पुरी समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें