फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवभूमि की जनता को मिलेगा पौने दो लाख का मुफ्त इलाज

Tue, 16 Feb 2016 03:09 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के अन्तर्गत प्रदेश के साढ़े बारह लाख से अधिक परिवारों को पौने दो लाख रुपए के बीमा कवर का रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन


योजना के लिए नए सिरे से टेंडर की कवायद शुरू हो गई है। 26 फरवरी को टेंडर खुलने पर नई कंपनी का चयन होगा। करार समेत अन्य औपचारिकताओं के बाद एक अप्रैल से संशोधित योजना शुरू कर दी जाएगी।

दरअसल, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना (एमएसबीवाई) के तहत सरकार उपचार के लिए 50 हजार रुपये तक का बीमा कवर उपलब्ध कराती है। एक अप्रैल 2015 को लागू हुई स्कीम के तहत पिछले लंबे समय से पौने दो लाख रुपए का बीमा कवर देने की कवायद चल रही है।
विज्ञापन


कुछ समय पहले सरकार ने टेंडर कर नई बीमा कंपनी का चयन किया, लेकिन करार से पहले ही विवाद हो गया। इसके बाद विभाग ने टेंडर निरस्त कर बीते गुरूवार को दोबारा टेंडर किए। 26 फरवरी को टेंडर खुलने के बाद नई बीमा कंपनी का फैसला होगा।
विज्ञापन

कब-कब, क्या-क्या हुआ?

मई 2014- सीएम ने 15 अगस्त से योजना लागू करने की घोषणा की

15 अगस्त- योजना की लांचिंग नौ नवंबर तक टली
09 नवंबर- योजना की लांचिंग 26 जनवरी 2015 तक टली
26 जनवरी- योजना की लांचिंग अगली तिथि तक टली
01 अप्रैल- आनन-फानन में छह माह के लिए योजना शुरू
01 अक्तूबर- योजना का कवर पौने दो लाख करने की घोषणा
09 नवंबर- संशोधित योजना की लांचिंग एक दिसंबर तक टली
01 दिसंबर- रि-लांचिंग एक जनवरी 2016 तक के लिए टली
01 जनवरी- रि-लांचिंग मार्च 2016 तक के लिए टाली गई
11 फरवरी- योजना के लिए नए सिरे से टेंडर प्रक्रिया हुई
 
मुख्यंमत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के लिए नई बीमा कंपनी के चयन के लिए टेंडर हो चुके हैं। जरूरी औपचारिकताओं के बाद नई बीमा कंपनी से करार के बाद संशोधित योजना लागू कर दी जाएगी।
- डॉ. कुसुम नरियाल, स्वास्थ्य महानिदेशक
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें