फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने दिलाई सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने की शपथ

विज्ञापन
गांधी जयंती के अवसर पर राजपुर रोड बहल चौक से गांधी पार्क तक पदयात्रा में शमिल मुख्यमंत्री त्रिवे?
विज्ञापन
गांधी जयंती पर बुधवार को मुख्यमंत्री के नेतृत्व में भाजपाइयों ने बहल चौक से गांधी पार्क तक पदयात्रा की। गांधी पार्क में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर मुख्यमंत्री ने लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने की शपथ दिलाई। इसके बाद मुख्यमंत्री कचहरी स्थित शहीद स्मारक पहुंचे और शहीद आंदोलनकारियों को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विज्ञापन

गांधी पार्क में शपथ दिलाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यावरण की दृष्टि से सिंगल यूज प्लास्टिक सबके लिए हानिकारक है। उन्होंने कहा कि आज से उत्तराखंड में इस तरह की प्लास्टिक पर पूर्णरूप से प्रतिबंध लगा दिया है। सरकार ने इसके लिए नियम बनाए हैं। आम जनता के सहयोग के बिना यह मुहिम अधूरी है।
गांधी जी ने भी स्वच्छता का संदेश दिया था। उनके विचारों और आदर्शों से हर व्यक्ति में नई ऊर्जा एवं प्रेरणा का संचार होता है। लालबहादुर शास्त्री को भी श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उन्होंने कहा कि वह सच्चे अर्थों में भारत रत्न थे। उन्होंने ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और दृढ़ संकल्प से भारत का नेतृत्व किया। उन्होंने जय जवान, जय किसान का नारा देकर न केवल सैनिकों का मान बढ़ाया, बल्कि किसानों को आत्मनिर्भर बनाने का भी भरसक प्रयास किया।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने गांधी पार्क में उपस्थित गीता भवन स्कूल एवं ग्राफिक एरा कॉलेज के छात्रों को सफाई अभियान से जुड़ने का आह्वान किया। पदयात्रा में सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह, प्रदेश महामंत्री अजय कुमार, उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी, अनिल गोयल, खजानदास, विरेंद्र बिष्ट, रविंद्र कटारिया, मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक हरबंश कपूर सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके अलावा भाजपा कार्यालय में सफाई अभियान चलाया गया।
शहीद स्थल पर आंदोलनकारी शहीदों को किया नमन
गांधी पार्क से मुख्यमंत्री कचहरी स्थित शहीद स्थल पहुंचे। वहां उन्होंने आंदोलन के शहीदों के चित्रों पर पुष्पचक्र और पुष्पांजलि कर उन्हें श्रद्घासुमन अर्पित किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि आंदोलनकारी शहीदों के कारण अलग राज्य बना सका। उन्होंने कहा कि आंदोलनकारियों के भावनाओं के अनुरूप जहां अटल बिहारी बाजपेयी ने उत्तराखंड राज्य की घोषणा की और उत्तराखंड राज्य को विशेष आर्थिक पैकेज दिया वहीं वर्तमान में प्रधानमंत्री मोदी भी उत्तराखंड के विकास के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने ऑल वेदर रोड, कर्णप्रयाग रेलवे लाइन एवं अन्य प्रोजेक्टों के माध्यम से उत्तराखंड के सर्वांगीण विकास के राह खोल दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें