विकासनगर। महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर जगह-जगह कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। छात्रों ने स्वच्छता रैली निकाल लोगों को सफाई का महत्व बताया। लोगों से सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने की अपील की गई।
द एनफील्ड स्कूल में गोष्ठी का आयोजन कर महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री को नमन किया गया। प्रधानाचार्य ओपी चुग ने छात्रों को सत्य, अंहिसा और अनुशासन को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर उप प्रधानाचार्य ऊषा चौहान, रेखा चावला, पुनीता बडोनी, सोनिया चौहान, रेनू भट्ट, वंशिका आदि मौजूद रहे। एसबी कॉलेज ऑफ एजुकेशन से जुड़े छात्रो ने बाजार में रैली निकाल लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. दीप्ति सजवाण, डॉ. सुधा वर्मा, मनोज असवाल, महिपाल नेगी, तुलिका गर्ग, शिवांशी बग्गा, प्रियंका कौशिका, शिबा प्रवीन, अमित सैनी आदि मौजूद रहे।
जल संस्थान के कर्मचारियों ने सहायक अभियंता एपी सिंह के नेतृत्व में रामकुमार चौक से स्टेट बैंक वाली गली तक स्वच्छता अभियान चलाया। इस अवसर पर रमेश बिंजोला, आलेंद्र कुमाई अमित चौहान, जेबा अमीन, वीएस राणा, रिंकी तोमर, संपूर्ण सिंह आदि मौजूद रहे। द इंडियन पब्लिक स्कूल के छात्रों ने भी रैली निकाल लोगों को पॉलिथीन के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक बाजार में जूट के थैले बांटे। इस अवसर र प्रधानाचार्य अनिल कुमार बोहरा, सलोनी, साक्षी, मधु, अंजू राठौर, सोनिया गुप्ता, रोबिन, सुनील, दिव्यांशी, आकांक्षा आदि मौजूद रहे।
राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय जमनीपुर में खंडशिक्षाधिकारी बीपी सिंह ने ध्वजारोहण करने के बाद छात्रों को स्वच्छता की बारिकियां बताई। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक सुभाष वर्मा, सत्येंद्र सिंह रावत, गणेश राठौर, ममता भागवत आदि मौजूद रहे। हाईलैंड स्कूल में भी शिक्षकों ने बापू गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस मौके पर मैनेजिंग डॉयरेक्टर सुभाष चंबेल, अनिता चंबेल, सुरेश चंबेल, पूनम, नितु त्यागी, श्रेया आदि मौजूद रहे।
सैपियंस स्कूल, सीएसटी हरबर्टपुर, राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय हरिपुर, राजकीय महाविद्यालय चकराता, द्रोण पब्लिक हाईस्कूल, सविम रुद्रपुर, देवभूमि कबड्डी एकेडमी, काहनचंद बोहरा सविम अटकफार्म खैरी, श्रद्धा प्रिपेटरी बाल संस्कार स्कूल, राजकीय महाविद्यालय डाकपत्थर, जीआईसी सेलाकुई, शिवालिक एकेडमी आदि स्कूलों में भी धूमधाम से गांधी जयंती मनाई गई।
झुग्गी बस्ती में रहने वाले बच्चों के साथ मनाया स्वच्छता दिवस
सेल्यूट तिरंगा से जुड़े सदस्यों ने सेलाकुई झुग्गी बस्ती में रहने वाले बच्चों के साथ स्वच्छता दिवस मनाया। बच्चों को अध्ययनरत एवं खाद्य सामग्री वितरित की गई। उन्हें स्वच्छता के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष कौशल गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष शरद तयाल, शीला चौहान, प्रदेश सचिव अंकुर गोयल, शिव प्रताप पुंडीर, कमल किशोर पोखरियाल, आशीष गोयल आदि मौजूद रहे।
स्वच्छता और पौधरोपण किया
विकासनगर। सविम बाबूगढ़ के छात्रों ने गांधी जंयती पर स्कूल परिसर के आसपास व्यापक स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया। छात्रों ने यहां-वहां पड़ी पॉलीथिन को एकत्रित कर उन्हें रिसाइकिल करने का प्रण लिया। प्रधानाचार्य उदयराज सिंह ने महात्मा गांधी के जीवन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी गुलाब सिंह, बाज सिंह, गुलजार सिंह, विमलेश त्यागी, विनय पठानीया, माधुरी, सृष्टि, अनामिका, दीक्षा आदि मौजूद रहे। नई यमुना कॉलोनी के छात्रों ने गांधी जंयती पर स्कूल परिसर में पौधरोपण किया। उन्होंने स्वच्छता की शपथ भी ली। इस मौके पर प्रधानाचार्य विजय बडोनी, अवधेश, तपेंद्र, कमलेश, चंदन, अखिलेश, अनिल, कालिका प्रसाद, मोहित, दीपक आदि मौजूद रहे।
कर्मचारियों को दिलाई शपथ, चलाया स्वच्छता अभियान
विकासनगर। स्वच्छता ही सेवा और क्लीन हरबर्टपुर, ग्रीन हरबर्टपुर कार्यक्रम के तहत विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने नगर पालिका हरबर्टपुर के कार्यालय में कर्मचारियों को स्वच्छता और सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने की शपथ दिलाई। कर्मचारियों ने स्वच्छता अभियान चला पॉलिथीन उन्नमूलन भी किया। वहीं पालिका क्षेत्र विकासनगर में विधायक ने कर्मचारियों के साथ मिलकर कूड़े का निस्तारण किया। यहां पर कर्मचारियों और क्षेत्रीय लोगों ने हस्ताक्षर अभियान चला पॉलिथीन उन्नमूलन की शपथ ली। पालिकाध्यक्ष शांति जुंवाठा ने कूड़े के सही ढंग से निस्तारण के लिए रिफ्यूज कपैक्टर वाहन का शुभारंभ किया। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी बीएल आर्य, अवर अभियंता, गुलाब सिंह पंवार, जितेंद्र सिंह राय, प्रदीप कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी शहर में स्वच्छता अभियान चला जगह-जगह पड़ी हुई पॉलीथिन का निस्तारण किया। इस अवसर पर संदीप मोगा, जयंती पटवाल, अमरजीत सिंह, सबल शेरावत, राजेंद्र नेगी आदि मौजूद रहे।
कांग्रेसियों ने भी किया नमन
विकासनगर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तिलक भवन में कार्यक्रम आयोजित कर बापू गांधी और दूसरे प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री को नमन किया। वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता सैनानियों की बदौलत ही हम खुली हवा में सांस ले पा रहे हैं। कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री ने विषम भौगोलिक परिस्थितियों में देश की भागदौड़ संभाली। उन्होंने राज्य आंदोलनकारियों की शहादत को भी नमन किया। इस मौके पर पूर्व शह अध्यक्ष प्रेम प्रकाश अग्रवाल, सभासद गिरीश सप्प्ल, जिला उपाध्यक्ष हरीश ग्रोवर, कितेश जायसवाल, अनुपम कपिल, मायाराम नौटियाल, दिनेश गुप्ता, गुरविंदर सिंह पम्मी, यासिन मिर्जा, सदाकत अली आदि मौजूद रहे।