चारधाम यात्रा पर पहुंचे एक तीर्थयात्री की यमुनोत्री मंदिर परिसर में हार्ट अटैक से मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक बुधवार दोपहर 70 वर्षीय वेंकट राव पुत्र शंभुगम निवासी चेन्नई अपने परिजनों के साथ यमुनोत्री धाम पहुंचे थे।
मंदिर परिसर में ही अचानक उनकी तबियत बिगड़ने पर पुलिस की मदद से उन्हें जानकीचट्टी स्थित स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चौकी इंचार्ज लोकेंद्र बहुगुणा ने बताया कि प्राथमिक जांच के अनुसार तीर्थयात्री की मौत हार्ट अटैक से हुई है।