फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारधाम यात्रा 2019: यमुनोत्री मंदिर के दर्शन के बाद चेन्नई के तीर्थयात्री की हार्ट अटैक से मौत

Wed, 12 Jun 2019 06:09 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़कोट
विज्ञापन
विज्ञापन

चारधाम यात्रा पर पहुंचे एक तीर्थयात्री की यमुनोत्री मंदिर परिसर में हार्ट अटैक से मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक बुधवार दोपहर 70 वर्षीय वेंकट राव पुत्र शंभुगम निवासी चेन्नई अपने परिजनों के साथ यमुनोत्री धाम पहुंचे थे।

 

मंदिर परिसर में ही अचानक उनकी तबियत बिगड़ने पर पुलिस की मदद से उन्हें जानकीचट्टी स्थित स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चौकी इंचार्ज लोकेंद्र बहुगुणा ने बताया कि प्राथमिक जांच के अनुसार तीर्थयात्री की मौत हार्ट अटैक से हुई है।

विज्ञापन


इस घटना के साथ ही धाम में मृतक तीर्थयात्रियों की संख्या 10 पहुंच गई है। इस यात्रा सीजन में यमुनोत्री धाम की यात्रा के दौरान अभी तक हार्टअटैक से सात तीर्थयात्रियों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें