हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र में एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग बुझाने के लिए दमकल की तीन गाड़ियों को बुलाना पड़ा।   सिडकुल क्षेत्र की सिद्घांत केमिकल में आग लगने से हड़कंप मच गया। जिसके बाद दमकल विभाग को आग लगने की सूचना दी गई। फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।   बताया गया कि इस फैक्ट्री में पहले भी लापरवाही के चलते आग लग चुकी है।