दुनिया भर में धूम मचाने वाली हॉलीवुड की फिल्म जैसे 'ग्लैडिऐटर, पायरेट्स ऑफ़ कैरेबियन और टेलीविज़न सिरीज़ गेम ऑफ थ्रोन्स' में इस्तेमाल किए हथियारों का निर्माण देहरादून में हुआ है।
विज्ञापन
2 of 8
arms
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के बालावाला में 'विंडलाज़ स्टील क्राफ़्ट' फ़ैक्ट्री हॉलीवुड फ़िल्मों की शूटिंग में इस्तेमाल होने वाले हथियार बनाती है।
विज्ञापन
3 of 8
arms
एक अंग्रेजी वेबसाइट की खबर के मुताबिक 1943 में स्थापित हुई इस फैक्ट्री के मालिक सुधीर विंडलाज़ ने हॉलीवुड की फ़िल्में जैसे 'ग्लैडिऐटर' और 'पायरेट्स ऑफ़ कैरेबियन' में इस्तेमाल किए हथियारों का निर्माण किया है।
4 of 8
arms
उन्होंने बताया कि हाल ही में मशहूर टेलीविज़न सिरीज़ 'गेम ऑफ थ्रोन्स' की शूटिंग के लिए भी हथियारों का निर्माण इनकी फैक्ट्री में किया गया है। हालांकि बॉलीवुड में अभी तक किसी भी फ़िल्म में इस फ़ैक्ट्री में बने हथियारों का इस्तेमाल नहीं किया गया है।
विज्ञापन
5 of 8
arms
सुधीर ने बताया कि हॉलीवुड के निर्माता पहले अपनी सरकार से लाइसेंस लेते हैं फिर हमें हथियार बनाने के लिए कहते हैं, ताकी निर्यात के समय कोई दिक्कत ना हो।
विज्ञापन
6 of 8
arms
देहरादून में स्थित इस फैक्ट्री में हॉलीवुड के अलावा भारतीय सेना के लिए भी हथियार बनाए जाते हैं। सुधीर ने बताया कि किसी परेड या गार्ड ऑफ़ ऑनर के दौरान इस्तेमाल की जाने वाली तलवारें और अन्य औज़ार का भी निर्माण यहीं किया जाता हैं।
विज्ञापन
7 of 8
arms
सुधीर के पिता वेद प्रकाश विंडलाज़ ने 1977 में पहली बार इन हथियारों का निर्यात शुरु किया और धीरे-धीरे हॉलीवुड में उनकी पहचान बन गई।
भारतीय सेना, यूके मरीन, ब्रिटिश रॉयल्स आर्मी, ब्राजील, कोलंबिया समेत दुनिया के तमाम देशों की सेना में एक चीज की समानता है। ऐसी चीज जो सभी सेनाओं के लिए बेहद सम्मानित और शान का प्रतीक है। खास बात यह है कि दुनियाभर की सेनाओं को एक सूत्र में बांधने वाली यह सभी चीजें इसी फैक्ट्री में तैयार होती हैं।