फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी से रविवार को लें सस्ते फल, सब्जी

Sun, 14 Dec 2014 12:08 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
दून की निरंजनपुर मंडी में सस्ती सब्जियों, फलों के काउंटर आज फिर सुबह नौ बजे से लगेंगे।
विज्ञापन


कुछ व्यापारियों ने किया था विरोध
मेला दोपहर एक बजे तक चलेगा। बीते रविवार कुछ व्यापारियों के विरोध के बावजूद इस रविवार फिर से यह मंडी लगाने का फैसला लिया गया है।

व्यापारी रविवार को अवकाश होने के चलते इस दिन सस्ती मंडी का विरोध कर रहे हैं। उनका कहना कि केवल एक दिन की छुट्टी मिलती है, इस दिन भी मंडी का रुख करने से उनकी और परिजनों की दिनचर्या प्रभावित होगी।

उधर, रविवार को बारिश और अवकाश की वजह से मंडी में सब्जियों, फलों की आवक कम ही रहने के आसार हैं। शादी का सीजन होने की वजह से कुछ सब्जियों की कमी पहले ही बनी हुई है। ऐसे में मंडी के दिए रेट पर अच्छी क्वालिटी ग्राहकों को मिल पाएगी इसमें संदेह है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडी अध्यक्ष रविंद्र सिंह आनंद के अनुसार ग्राहकों की सुविधा को देखते हुए यह मंडी लगाई जा रही हैं, क्योंकि बहुत से ग्राहक नौकरीपेशा होने की वजह से बृहस्पतिवार को मंडी नहीं आ पाते।

यह रहेंगे सब्जियों, फलों के भाव
सब्जी - कीमत (प्रति किलो रुपए में)
आलू- 10
प्याज- 20
टमाटर- 18
अदरक- 40-50
लहसुन- 40-60
मटर- 25
गाजर- 25
खीरा- 20
लौकी- 25
अरबी- 30

फल - कीमत (केला दर्जन, बाकी प्रति किलो रुपए में)
केला- 30
सेब- 50-80
पपीता- 20-25
संतरा- 25-30
कीनू- 15-20
अमरूद- 35-40
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें