रोडवेज बसों में सफर करना अब महंगा हो जाएगा। परिवहन निगम ने बसों के किराए में बढोत्तरी कर दी है। आगे जानिए अब कितना भरना होगा किराया। उत्तराखंड की सीमा के बाहर रोडवेज की बसों में सफर करना बृहस्पतिवार से 10 फीसदी तक महंगा हो जाएगा।
यूपी रोडवेज की ओर से किराया बढ़ाए जाने के बाद उत्तराखंड परिवहन निगम ने भी किराये में वृद्धि का फैसला लिया है। बढ़ा हुआ किराया केवल यूपी सीमा में लागू होगा। अगर कोई यात्री उत्तराखंड रोडवेज बस से देहरादून से चमोली जाता है, तो उसके किराये पर किसी तरह का अंतर नहीं पड़ेगा।
परिवहन निगम के पास नौ सौ बसों का बेड़ा है। इसमें से बड़ी संख्या में बसों को दिल्ली, जयपुर से लेकर कुमाऊं के जिलों में जाने के लिए यूपी की सीमा में प्रवेश करना होता है। रोडवेज के महाप्रबंधक संचालन दीपक जैन के अनुसार यूपी रोडवेज किराया बढ़ाता है, तो उत्तराखंड रोडवेज को किराया बढ़ाना मजबूरी हो जाती है।