फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kedarnath Dham : राजस्थान के तीर्थयात्री की हार्ट अटैक से मौत, अब तक 68 यात्री तोड़ चुके दम

Fri, 10 Jun 2022 09:18 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

राजस्थान निवासी भूपेंद्र कुमार चौहान पत्नी, दो बच्चों के साथ केदारनाथ पहुंचे थे। वह, बाबा के दर्शनों के लिए मंदिर परिसर में खड़े थे, तभी उनकी अचानक तबीयत खराब हो गई। परिजनों द्वारा पुलिस की मदद से उन्हें स्थानीय विवेकानंद अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
तीर्थयात्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाबा केदार के दर्शनों के लिए केदारनाथ पहुंचे राजस्थान के भाट मोहल्ला, अकोला, चित्तौडगढ़ निवासी 54 वर्षीय भूपेंद्र कुमार चौहान पुत्र गहरी लाल चौहान की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई है। केदारनाथ यात्रा में अभी तक 68 यात्रियों की मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को राजस्थान निवासी भूपेंद्र कुमार चौहान पत्नी, दो बच्चों के साथ केदारनाथ पहुंचे थे। वह, बाबा के दर्शनों के लिए मंदिर परिसर में खड़े थे, तभी उनकी अचानक तबीयत खराब हो गई। परिजनों द्वारा पुलिस की मदद से उन्हें स्थानीय विवेकानंद अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें...Loot in Kashipur: काशीपुर में पीएनबी से दिनदहाड़े 15 लाख की लूट, बदमाशों की धरपकड़ के लिए सीमाएं सील
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रा मैनेजमेंट फोर्स के छह जवानों ने शव को हेलीपैड तक पहुंचाया, जहां से एयर लिफ्ट कर शव फाटा पहुंचाया गया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि अभी तक यात्रा में 68 यात्रियों की मौत हो चुकी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें