फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन मई को खुलेंगे यमुनोत्री के कपाट: मां यमुना की डोली को विदा करने के लिए धाम तक छोड़ने जाएंगे भाई शनिदेव

Thu, 07 Apr 2022 01:06 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, बडकोट (उत्तरकाशी)

सार

भगवान आशुतोष के द्वादश ज्योतिर्लिंगों में 11वें केदारनाथ धाम के कपाट छह मई को सुबह 6.25 बजे बृष लग्न में खोले जाएंगे। वहीं इससे पहले यमुनोत्री के कपाट तीन मई को 12 बजकर 15 मिनट पर श्रद्वालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।
विज्ञापन
यमुनोत्री धाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चारधाम के पहले प्रमुख तीर्थधाम यमुनोत्री के कपाट तीन मई को अक्षय तृतीया के पावन पर्व खुलेंगे। कपाट 12 बजकर 15 मिनट पर श्रद्वालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। इससे पूर्व मां यमुना की डोली सुबह 8 बजकर 30 मिनट पर अपने शीतकालीन प्रवास खरशाली से यमुनोत्री के लिए प्रस्थान करेगी।

विज्ञापन

 

मां यमुना की डोली विदा करने के लिए उनके भाई शनिदेव समेश्वर देवता की डोली भी यमुनोत्री धाम तक छोड़ने जाएगी। मंदिर समिति के सचिव सुरेश उनियाल ने बताया कि खरशाली में मां यमुना की विदाई व यमुनोत्री में पहुंचने की स्वागत की तैयारिया शुरू हो गई है। खरशाली गांव में स्थित यमुना मंदिर परिसर मे कपाट खोलने की तिथि तय की गई।

ये भी पढ़ें...इस सीट से उपचुनाव लड़ सकते हैं सीएम धामी:  सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के निकाले जा रहे हैं सियासी मायने

विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके सुरेश उनियाल, कृतेश्वर उनियाल, लखन प्रसाद, दुर्गेश उनियाल आदि मौजूद थे। बता दें, भगवान आशुतोष के द्वादश ज्योतिर्लिंगों में 11वें केदारनाथ धाम के कपाट छह मई को सुबह 6.25 बजे बृष लग्न में खोले जाएंगे। इसके बाद आराध्य की छह माह की पूजा-अर्चना धाम में ही होगी। बाबा केदार की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ से दो मई को अपने धाम केदारनाथ के लिए प्रस्थान करेगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें