फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chardham Yatra: अब तक हुए 21 लाख से अधिक पंजीकरण, मई में बदरी-केदार के लिए 8.93 लाख ने किया अप्लाई

Fri, 25 Apr 2025 10:55 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

पर्यटन विभाग ने 20 मार्च से चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू किया था। अब तक पंजीकरण का आंकड़ा 21 लाख पार हो गया है।
विज्ञापन
चारधाम यात्रा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चारधाम यात्रा के लिए मई महीने में बदरीनाथ व केदारनाथ धाम जाने के लिए अब तक 8.93 लाख से अधिक तीर्थयात्री ऑनलाइन माध्यम से पंजीकरण कर चुके हैं। जबकि 28 अप्रैल से यात्रा के लिए ऑफलाइन पंजीकरण शुरू होने के बाद तीर्थयात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी होगी।

विज्ञापन


पर्यटन विभाग ने 20 मार्च से चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू किया था। अब तक पंजीकरण का आंकड़ा 21 लाख पार हो गया है। दो मई को केदारनाथ और चार मई को बदरीनाथ धाम के कपाट खुल रहे हैं।

बदरीनाथ के कपाट खुलने की प्रक्रिया: डिम्मर गांव पहुंचा गाड़ू घड़ा तेल कलश यात्रा , पांच दिन यहीं होगी पूजा
विज्ञापन
विज्ञापन


मई माह में दोनों धामों की यात्रा करने के लिए 8.95 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने पंजीकरण कर चुके हैं। इसमें केदारनाथ धाम के लिए 4.80 लाख और बदरीनाथ धाम के लिए 4.13 लाख पंजीकरण शामिल हैं। जबकि गंगोत्री के लिए 2.36 लाख और यमुनोत्री धाम के लिए 2.61 लाख तीर्थयात्रियों ने पंजीकरण कराया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें