फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chardham yatra: 2.50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने कराया पंजीकरण, GMVN गेस्ट हाउस में अब तक पांच करोड़ की बुकिंग

Sun, 12 Mar 2023 02:25 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

चारधाम यात्रा 22 अप्रैल से शुरू हो रही है। जिसको लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। वहीं, अब तक ढाई लाख श्रद्धालु रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं।
विज्ञापन
चारधाम यात्रा - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चारधाम यात्रा के लिए देश-दुनिया से आने वाले श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। इसका अंदाजा गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) के गेस्ट हाउस बुकिंग और यात्रा पंजीकरण से लगाया जा सकता है। जीएमवीएन के गेस्ट हाउस में अब तक लगभग पांच करोड़ की बुकिंग हो चुकी है।

विज्ञापन


Chardham yatra 2023: बदरीनाथ में हेलीकॉप्टर कंपनियों से वसूला जाएगा ईको पर्यटक शुल्क, पढ़ें क्या हुआ बदलाव

चारधाम यात्रा 22 अप्रैल से शुरू हो रही है। 25 अप्रैल को केदारनाथ और 27 अप्रैल को बदरीनाथ धाम के कपाट खुलेंगे। यात्रा पर आने वाले श्रद्धालु जीएमवीएन के गेस्ट हाउस में ऑनलाइन कमरों की बुकिंग कर रहे हैं। 16 फरवरी से 10 मार्च 2023 तक जीएमवीएन को पांच करोड़ की बुकिंग मिल चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

केदारनाथ के लिए 1.39 लाख तीर्थयात्रियों ने कराया रजिस्ट्रेशन

वहीं चारधाम यात्रा के लिए 2.50 लाख से अधिक श्रद्धालु पंजीकरण कर चुके हैं। इसमें केदारनाथ धाम के लिए 1.39 लाख और बदरीनाथ धाम के लिए 1.14 लाख श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया है। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह है।

इस बार भी बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या का नया रिकॉर्ड बनेगा। उन्होंने बताया कि देश दुनिया से आने वाले तीर्थ यात्रियों की यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए बेहतर व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें