फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chardham Yatra 2023: गुजरात के 27 यात्रियों को लेकर जा रही बस हुई हादसे का शिकार, एक की मौत, 16 लोग घायल

Sat, 13 May 2023 09:43 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश

सार

Chardham yatra 2023: श्रीनगर से ऋषिकेश जा रही एक बस सड़क पर पलटने से दुर्घनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक महिला यात्री की मौत हो गई, जबकि 16 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
बस दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदरीनाथ राजमार्ग पर कौड़ियाला के समीप तीर्थयात्रियों से भरी बस पलटने से एक महिला यात्री की मौत हो गई, जबकि 16 यात्री घायल हैं। घायलों को उपचार के लिए एम्स में भर्ती किया गया है। बस में चालक समेत 27 यात्री सवार थे। हादसे के बाद से बस का चालक फरार है।

विज्ञापन


हादसा शनिवार दोपहर करीब 3 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि गुजरात के तीर्थयात्रियों को लेकर दो बसें ऋषिकेश की ओर आ रही थीं। जैसे ही दोनों बसें कौड़ियाला के समीप मोड पर पहुंचीं तो आगे चल रही बस पलट गई। स्थानीय लोगों और दूसरी बस में सवार यात्रियों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। हादसे की सूचना पर थाना देवप्रयाग और थाना मुनि की रेती की व्यासी चौकी पुलिस के साथ ही एसडीआरएफ ढालवाला की टीम घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस और एनडीआरएफ के जवानों ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल 16 यात्रियों को तुरंत एम्स पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने एक महिला यात्री को मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें...Haridwar: हिंदू युवती को नमाज पढ़ने की अनुमति के बाद पुलिस सतर्क, सुरक्षा के लिए हाईकोर्ट में लगाई थी गुहार
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं लगे बस के ब्रेक
थानाध्यक्ष देवप्रयाग देवराज शर्मा ने बताया कि मृतिका की पहचान कल्पना (32) निवासी अहमदाबाद गुजरात के रूप में हुई है। बस में सवार सभी तीर्थयात्री गुजरात के थे जो यात्रा के बाद ऋषिकेश की ओर लौट रहे थे। शर्मा के मुताबिक बार-बार ढलान होने के कारण बस के ब्रेक गर्म हो गए थे। जब बस कौड़ियाला के समीप मोड़ पर पहुंची तो चालक ब्रेक नहीं लगा पाया और बस पलट गई। हालांकि घटना के बाद से चालक फरार है उसकी तलाश की जा रही है। तीर्थयात्रियों की ओर से शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें