फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE Board Result: कमजोर थी अंग्रेजी लेकिन मार लिया मैदान...पढ़िए 10वीं टॉपर प्रतीक धीमान की सफलता की कहानी

Sat, 13 May 2023 06:11 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की।

सार

हिन्दी माध्यम से होने के कारण अंग्रेजी एक बड़ी परेशानी पैदा कर रही थी। लेकिन विद्यालय की अंग्रेजी की शिक्षिका ने अंग्रेजी की इस समस्या को दूर करा दिया। यह कहना है अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर काॅलेज के छात्र प्रतीक धीमान का। 
विज्ञापन
प्रतीक धीमान अपने माता-पिता के साथ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कालेज के छात्र प्रतीक धीमान ने सीबीएसई बोर्ड 10वीं में स्कूल टॉप किया है। प्रतीक ने 94.6 प्रतिशत अंक हासिल किये हैं। वह आईएएस अधिकारी बनना चाहता है। मतलबपुर निवासी प्रतीक धीमान ने बताया कि वह कक्षा छह से राजकीय इंटर कालेज में पढ़ रहा है। कक्षा नौ में उसने इसी विद्यालय में सीबीएसई बोर्ड में पंजीकरण कराया।

विज्ञापन


इस बोर्ड की अलग से कक्षाएं चलती है। जिसमें पढ़कर लग रहा था कि अंग्रेजी के बिना यहां काम नहीं चलेगा। हिन्दी माध्यम से होने के कारण अंग्रेजी एक बड़ी परेशानी पैदा कर रही थी। लेकिन विद्यालय की अंग्रेजी की शिक्षिका भारती गुप्ता ने अंग्रेजी की इस समस्या को दूर करा दिया। जिससे अंग्रेजी को लेकर जो परेशानियां आ रही थी। वह दूर हो गई थी। उसने कोचिंग नहीं की।

पिता घर में एक छोटी-सी वर्कशॉप चलाते
उसने बाद के दो महीने एक कोचिंग पर जाकर टेस्ट पेपर किये थे। मम्मी आशा, पापा सुशील धीमान भी काफी सहयोग करते थे। जिससे वह पढ़ाई में अधिक समय दे पाता था। उसकी सफलता का सारा श्रेय मम्मी-पापा और शिक्षक-शिक्षिकाओं को जाता है। उसके पिता घर में एक छोटी-सी वर्कशॉप चलाते हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: प्रदेश में 30 जून के बाद लागू होगा यूनिफॉर्म सिविल कोड, मुख्यमंत्री धामी ने कहीं ये बड़ी बातें
विज्ञापन


10वीं में अच्छा और 12वीं फीका रहा प्रदर्शन
रुड़की। अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कालेज के बच्चे पहली बार सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा में बैठे। 10वीं में 160 छात्रों ने परीक्षा दी थी। जिसमें 125 छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। शिक्षक रामकुमार वर्मा ने बताया कि कक्षा 10 में प्रतीक धीमान ने 94.6, अंशुमान सिंह ने 93.4 व अनुराग उपाध्याय ने 91.2 प्रतिशत अंक हासिल किये हैं। 12वीं में 100 छात्रों में से 38 उत्तीर्ण हुए हैं। इनमें यश कुमार ने 90.0, नीतिन शर्मा ने 88.0, वंश सैनी ने 85 प्रतिशत अंक हासिल किये हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें