इस बार ज्यादा दिन चलेगी यात्रा
वर्ष 2024 में चारधाम यात्रा का शुभारंभ दस मई को हुआ था। इस बार उसकी शुरुआत 30 अप्रैल से हो रही है। वर्ष 2023 में यात्रा 22 अप्रैल को शुरू हो गई थी और रिकॉर्ड 56,18497 यात्री उत्तराखंड पहुंचे थे। वर्ष 2024 में कम दिन मिलने और प्राकृतिक आपदा की घटनाओं के बावजूद 48,04215 यात्री उत्तराखंड पहुंचे थे।
चार धाम यात्रा, कब कहां के कपाट खुलेंगे
30 अप्रैल को गंगोत्री-यमुनोत्री
02 मई को केदारनाथ धाम
04 मई को बदरीनाथ धाम
सरकार चारधाम यात्रा की तैयारी में जुटी हुई है। उत्तराखंड की यात्रा व्यवस्था ने देश दुनिया के श्रद्धालुओं को आकर्षित किया। साथ ही श्रद्धालुओं का भरोसा बढ़ा है। प्रधानमंत्री ने चारधाम यात्रा का भरपूर प्रमोशन किया है। हम यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए संकल्पबद्ध हैं।
-पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री