फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chardham Yatra: बना कंट्रोल रूम...यात्रा मार्ग पर रहेगी तीसरी आंख की नजर, चालू हुए पुलिस के 624 सीसीटीवी कैमरे

Mon, 28 Apr 2025 09:59 PM IST
अलका त्यागी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

कंट्रोल रूम का प्रभारी एसपी ट्रैफिक देहरादून लोकजीत सिंह को बनाया गया है। यहां पर डीएसपी और इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारियों को भी तैनात किया गया है। यह कंट्रोल रूम हर वक्त चारधाम यात्रा मार्ग की निगरानी करेगा।
विज्ञापन
सीसीटीवी - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चारधाम यात्रा मार्ग पर इस बार कैमरों की कवरेज भी बढ़ाई गई है। मार्ग और धामों में कुल 624 सीसीटीवी कैमरे सक्रिय कर दिए गए हैं। इनमें सबसे अधिक 120 कैमरे रुद्रप्रयाग जिले में लगे हैं। इनके माध्यम से सीधे कंट्रोल रूम से निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में आईजी रेंज कार्यालय में बना चारधाम कंट्रोल रूम भी चालू कर दिया गया है।

विज्ञापन


इस कंट्रोल रूम का प्रभारी एसपी ट्रैफिक देहरादून लोकजीत सिंह को बनाया गया है। यहां पर डीएसपी और इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारियों को भी तैनात किया गया है। यह कंट्रोल रूम हर वक्त चारधाम यात्रा मार्ग की निगरानी करेगा। 24 घंटे यहां पर रोस्टरवार अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है।

इसी के तहत हरिद्वार, देहरादून, रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी और पौड़ी गढ़वाल क्षेत्र के यात्रा मार्गों पर 624 सीसीटीवी कैमरों को चालू कर दिया गया है। चारों धामों में कुल 57 कैमरों से निगरानी की जा रही है। माना जा रहा है कि इससे भीड़ नियंत्रण में भी पुलिस को खासी मदद मिलने वाली है।
विज्ञापन


Chardham Yatra: यात्रियों के लिए सुविधा...चारधाम कंट्रोल रूम के दो हेल्पलाइन नंबर जारी, 12 हेल्प डेस्क बनाईं

विज्ञापन

यहां इतने कैमरे

देहरादून- 107
हरिद्वार- 85
टिहरी गढ़वाल- 102
पौड़ी गढ़वाल- 44
रुद्रप्रयाग- 115
चमोली- 79
उत्तरकाशी- 35

धामों में लगे कैमरे

केदारनाथ धाम- 05
बदरीनाथ धाम- 16
गंगोत्री- 24
यमुनोत्री- 12

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें