यमुनोत्री हाईवे पर लगा जाम
यमुनोत्री हाईवे पर मंगलवार को भी जाम की स्थिति रही। श्रद्धालुओं के वाहनों को चेकिंग के नाम पर कटा पत्थर से लेकर दुबाटा तक जगह-जगह रोका गया है।सैकड़ों वाहनों में हजारों श्रद्धालुओं के अभिलेख, स्वास्थ्य परीक्षण के एक-एक काउंटर ही होने से श्रद्धालुओं का समय बर्बाद हो रहा है। वहीं दूसरी तरफ जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही।