सचिव लोनिवि डॉ. पंकज कुमार पांडेय ने चारधाम यात्रा मार्ग को दुरुस्त करने और सुरक्षा के काम पांच मई तक हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए हैं। डेडलाइन तक काम की प्रगति जांचने के लिए वह खुद और अपर सचिव चारधाम यात्रा मार्ग का मुआयना करेंगे।
सचिव पिछले दिनों बदरीनाथ और केदारनाथ यात्रा मार्ग का निरीक्षण कर चुके हैं। इस दौरान उन्होंने विभागीय अधिकारियों और जिलाधिकारी को सड़क सुरक्षा से संबंधित कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। बकौल पांडेय, अधिकारियों को कहा गया है कि सड़क सुरक्षा के लिए यदि कोई नया काम प्रस्तावित हो तो इसकी अनुमति चुनाव आयोग से ले ली जाएगी। चारधाम यात्रा में अब समय कम है, इसलिए विभाग को सभी जरूरी कार्य गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा करने को कहा गया है।