पंजीकरण काउंटर पर ये भी रहेगी सुविधा
जिला पर्यटन कार्यालय पर खोले जाने वाले काउंटर पर यात्रियों को पंजीकरण कराने के साथ-साथ और भी सुविधाएं दी जाएंगी। काउंटर पर आने वाले यात्रियों को सबसे पहले बैठने के लिए कुर्सियां दी जाएंगी। उनका स्वास्थ्य परीक्षण करने के लिए डॉक्टरों की टीम मौजूद रहेगी। ताकि वह अपना स्वास्थ्य प्रमाण पत्र भी पंजीकरण केंद्र ही बनवा सकें। ठंडे पेयजल और हवा के लिए पंखे भी जाएंगे।
ये भी पढ़ें...Yogi Adityanath: रुड़की चुनावी जनसभा में हुआ कुछ ऐसा कि चमक उठी सीएम योगी की आंखें...बच्चे ने खींचा सबका ध्यान
पंजीकरण काउंटर खोलने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। पंजीकरण काउंटर मई के पहले सप्ताह में शुरू कर दिया जाएगा। जिससे यात्रियों को पंजीकरण कराने के लिए परेशान न होना पड़े। -सुरेश कुमार यादव, जिला पर्यटन विकास अधिकारी, हरिद्वार