फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election: टिहरी सीट पर मैदान तय करेगा पहाड़ का भविष्य, यहां के मतदाताओं की भूमिका रहेगी सबसे अहम

Tue, 16 Apr 2024 10:20 AM IST
रेनू सकलानी अजय कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी

सार

टिहरी सीट पर चुनाव मैदान में उतरे 11 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला19 अप्रैल को मतदाता करेंगे। प्रत्याशियों के लिए वैसे तो एक वोट भी बहुत महत्व रखता है, लेकिन इसमें भी कुछ क्षेत्र के मतदाताओं की भूमिका सबसे अहम होगी।
विज्ञापन
टिहरी लोकसभा सीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टिहरी लोकसभा सीट पर पहाड़ का भविष्य मैदान के मतदाता तय करेंगे। इस सीट पर सर्वाधिक 62.86 फीसदी मतदाता देहरादून जिले में है। इसके बाद टिहरी जनपद में 21.69 फीसदी और उत्तरकाशी जनपद में 15.42 फीसदी मतदाता हैं। ऐसे में देहरादून के मतदाताओं की भूमिका चुनाव में सबसे अहम रहेगी।

विज्ञापन


18वीं लोकसभा के गठन के लिए हो रहे चुनाव में पहले चरण के मतदान के लिए अब चार दिन बचे हैं। तीन दिन बाद 19 अप्रैल को टिहरी सीट पर चुनाव मैदान में उतरे 11 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला मतदाता करेंगे। प्रत्याशियों के लिए वैसे तो एक वोट भी बहुत महत्व रखता है, लेकिन इसमें भी देहरादून के मतदाताओं की भूमिका सबसे अहम होगी।

इसका कारण है, उत्तरकाशी, टिहरी व देहरादून के 14 विधानसभा क्षेत्रों में फैले इस संसदीय क्षेत्र अंतर्गत देहरादून में मतदाताओं की सर्वाधिक संख्या है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड से मिले आंकड़ों के मुताबिक, देहरादून के सात विधानसभा क्षेत्रों में करीब 10 लाख मतदाता हैं, जबकि टिहरी गढ़वाल के चार विस क्षेत्रों में 3,42,209 तथा उत्तरकाशी के तीन में 2,43,423 मतदाता हैं।

कहां कितने मतदाता

जिला मतदाता
उत्तरकाशी   2,43,423
टिहरी  3,42,209
देहरादून  9,92,032
कुल मतदाता 15,77,664


 

विज्ञापन

संपूर्ण राज्य की 16 प्रतिशत आबादी है दून में

राजधानी बनने के बाद देहरादून की आबादी में 32 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। वर्ष 2001 में जहां दून की आबादी 12,82,143 थी। वहीं वर्ष 2011 में यह बढ़कर 16,96,694 हो गई है। वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार, देहरादून में संपूर्ण राज्य की 16.82 फीसदी जनसंख्या निवास करती है। वर्ष 2021 की जनगणना नहीं होने से यह संख्या अब और अधिक बढ़ने की संभावना है।

ये भी पढ़ें...Election 2024: उत्तराखंड में कल से सील हो जाएंगी अंतरराष्ट्रीय सीमाएं, 12 पोलिंग पार्टियां होंगी रवाना

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें