60 लाख यात्रियों के आने का है अनुमान
गढ़वाल आयुक्त ने कहा कि इस साल चारधाम यात्रा में 60 लाख तीर्थ यात्रियों के आने की उम्मीद है। सभी तैयारियां पूरी की जा रही हैं। यात्रा मार्ग पर पहले पांच शौचालयों पर तीन लोगों की तैनाती होती थी। अब एक शौचालय पर तीन लोग आठ-आठ घंटे की ड्यूटी करेंगे।
चार चरणों में लगेगी डॉक्टरों की ड्यूटी
गढ़वाल आयुक्त ने कहा कि चारधाम यात्रा में सरकारी डॉक्टरों की ड्यूटी चार चरणों में लगेगी। एक चरण में 15 दिन की ड्यूटी होगी। उन्होंने कहा कि सभी सीएमओ को निर्देश दिए गए हैं कि यदि ए चरण वाला डॉक्टर ड्यूटी पर गया हो, तो उसकी ड्यूटी खत्म होने से पहले बी चरण वाले डॉक्टर को यात्रा ड्यूटी पर भेजा जाए। जैसे ही बी चरण वाले की ड्यूटी खत्म होने वाली हो वैसे ही दो दिन पहले सी चरण वाले डॉक्टर को यात्रा ड्यूटी पर भेजा जाए। ऐसा ही डी चरण वाले में किया जाए।
केदारनाथ में यात्रियों को भी पीने का गरम पानी मिलेगा
गढ़वाल आयुक्त ने बताया कि पिछले साल केदारनाथ मार्ग पर केवल घोड़ों के लिए ही गरम पानी की व्यवस्था थी, लेकिन इस बार तीर्थ यात्रियों के लिए गरम पानी की व्यवस्था होगी। इस बार 19 किमी लंबे केदारनाथ यात्रा मार्ग पर घोड़े की लीद की मुक्ति मिलेगी। मार्ग पर पड़े लीद को उठाकर पतंजलि कंपनी अपने प्लांट में रिसाइकिल करेगी।