फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chardham yatra 2024: पैदल यात्रा से पहले ही होगी बुजुर्ग यात्रियों के स्वास्थ्य की जांच, टीमें रहेंगी तैनात

Tue, 16 Apr 2024 11:25 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश

सार

कई बार ऑक्सीजन की कमी और ठंड के कारण तीर्थयात्रियों की तबीयत बिगड़ जाती है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जगह-जगह मेडिकल रिलीफ पोस्ट बनाकर प्राथमिक चिकित्सा सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन
बुजुर्ग - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चारधाम यात्रा में आने वाले तीर्थयात्रियों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। ऋषिकेश से लेकर केदारनाथ, बदरीनाथ, गौरीकुंड, गंगोत्री व यमुनोत्री यात्रा मार्ग पर 50 स्थानों पर मेडिकल ट्रांजिट कैंप लगाकर 55 साल से अधिक आयु के तीर्थयात्रियों के स्वास्थ्य जांच की जाएगी।

विज्ञापन


इसके अलावा यात्रियों की सुविधा के लिए यात्रा मार्ग पर स्वास्थ्य विभाग की तरफ साइन बोर्ड भी लगाए जाएंगे। चारधाम यात्रा 10 मई से शुरू हो रही है। चारधामों के दर्शन के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु आते हैं, लेकिन केदारनाथ और यमुनोत्री धाम की पैदल यात्रा के दौरान कई बार ऑक्सीजन की कमी और ठंड के कारण तीर्थयात्रियों की तबीयत बिगड़ जाती है।

इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जगह-जगह मेडिकल रिलीफ पोस्ट बनाकर प्राथमिक चिकित्सा सुविधा दी जाएगी। पहली बार स्वास्थ्य विभाग ने दूसरे राज्यों का पत्र लिखकर स्वयंसेवी के रूप में डॉक्टरों को यात्रा में सेवाएं देने के लिए भेजने का आग्रह किया है। इसके अलावा राज्य के राजकीय मेडिकल कॉलेजों से दो सौ डॉक्टरों व पैरामेडिकल स्टाफ को यात्रा ड्यूटी में तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन


Chardham yatra 2024: तीर्थयात्रियों में उत्साह...पंजीकरण की दोगुनी रफ्तार, दो दिन में आंकड़ा पांच लाख पार
विज्ञापन


सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर राजेश कुमार ने बताया, चारधाम यात्रा पर आने वाले 55 साल से अधिक आयु के बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच की जाएगी। यदि किसी यात्री को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी है तो उन्हें उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पैदल यात्रा न करने की सलाह दी जाएगी। इस बार श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यात्रा मार्गों में स्वास्थ्य को लेकर आवश्यक सावधानी और उपलब्ध सेवाओं को लेकर साइन बोर्ड लगाए जाएंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें