उन्होंने यातायात का दबाव बढ़ने पर यात्रियों को चिह्नित किए गए निर्धारित स्थनों पर रोकने की व्यवस्था को सुनिश्चित करने को भी कहा। यात्रियों को ऐसे स्थानों पर रोका जाए जहां पर कस्बा या बाजार हो। उनके खाने पीने और रहने की व्यवस्था आसानी से उपलब्ध हो सके।
इसके अलावा चारधाम यात्रा में तैनात पुलिसकर्मियों का साप्ताहिक मेडिकल चेकअप करने के निर्देश भी दिए गए। साथ ही पर्यटन सीजन के मद्देनजर कुमाऊं रेंज के नैनीताल, कैंची धाम, जागेश्वर धाम आदि के लिए भी समय से यातायात प्लान बनाकर उसका अधिक से अधिक प्रचार प्रसार कराया जाए। ताकि, आने वाले समय में लोगों को कोई परेशानी न हो।