फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chardham Yatra 2024: बड़ा अपडेट.. मंदिर से 50 मीटर तक मोबाइल प्रतिबंधित, इन मामलों में होगी अब सख्त कार्रवाई

Thu, 16 May 2024 12:39 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून

सार

चारों धामों में इन दिनों रिकॉर्ड यात्री पहुंच रहे हैं। इसके लिए पुलिस ने भी यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। वहीं आज मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने चारधाम यात्रा को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए।
विज्ञापन
मुख्य सचिव राधा रतूड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री मंदिर परिसर के 50 मीटर के दायरे में रील बनाने और वीडियोग्राफी पर भी रोक लगा दी है।

विज्ञापन


मुख्य सचिव ने पहले 200 मीटर के दायरे में मोबाइल प्रतिबंधित कर दिया था, लेकिन मुख्यमंत्री की बैठक में मिले निर्देश के बाद इसमें बदलाव कर दिया गया।मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने इस संबंध में दिशा -निर्देश जारी करते हुए कहा कि नियमों का पालन नहीं करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।



उत्तराखंड की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने चारधाम यात्रा को लेकर कहा कि बहुत ज्यादा संख्या में श्रद्धालु चारधाम यात्रा के लिए आ रहे हैं। इस दौरान कई लोग ऐसे भी पहुंच रहे जो आस्था नहीं बल्कि केवल घूमने के लिए आ रहे हैं और उनकी कुछ हरकतों की वजह से लोगों की आस्था को ठेस पहुंच रही है। कहा कि इस बात का विशेष ध्यान देने की जरूरत है कि यहां आस्था को कोई ठेस न पहुंचाया। धार्मिक भावनाएं आहत नहीं होनी चाहिए। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि तीर्थयात्रियों के लिए  सारी व्यवस्था की गई है। हम सभी प्रदेशों के मुख्य सचिव को पत्र भेज रहे हैं कि कोई श्रद्धालु अपंजीकृत वाहन में या अपंजीकृत तरीके से न आएं। बहुत सख्त जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें...Kedarnath Dham: केदारनाथ में एक दिन में ठहर सकते हैं 12 हजार यात्री, होटल के साथ टेंट की भी है सुविधा
विज्ञापन


यात्रा के प्रत्येक पड़ाव पर यात्रियों के लिए भोजन, पानी, शौचालय आदि की अच्छी व्यवस्था की गई है। कहीं भी कोई भगदड़ अब तक नहीं मची है। अगर कोई ऐसी अफवाह फैलाता है तो इसके खिलाफ कार्रवाई की जाएग। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें