फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chardham Yatra: केदारनाथ के लिए 3000 से अधिक यात्री रवाना, मौसम खराब होने पर यात्रा रोकने के निर्देश

Wed, 12 Jul 2023 11:24 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

केदारनाथ में अभी मौसम ठीक है इसलिए यात्री भेजे जा रहे हैं। मौसम खराब होने पर यात्रा रोकने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
केदारनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में आज भी मौसम बिगड़ा हुआ है। हालांकि केदारनाथ यात्रा सुचारू है। सुबह 11 बजे तक 3000 से अधिक यात्री सोनप्रयाग से केदारनाथ के लिए रवाना हुए। आईजी गढ़वाल करन नगनियाल ने बताया है कि अभी मौसम वहां ठीक है इसलिए यात्री भेजे जा रहे हैं। मौसम खराब होने पर यात्रा रोकने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


Uttarakhand Weather: आठ जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 26 स्टेट हाईवे समेत 273 सड़कें बंद

Trending Videos
विज्ञापन

भारी बारिश के बाद भी 24 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

प्रदेश में पिछले चार-पांच दिनों से जारी भारी बारिश के बाद भी हेमकुंड सहित चारधाम जाने वाले श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं आई है। मंगलवार को भी 24 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने हेमकुंड और चारधाम के दर्शन किए।

बीकेटीसी की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार को बदरीनाथ धाम में 5583 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए तो 6697 श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शनों को पहुंचे। वहीं गंगोत्री में 8708 और यमुनोत्री में 2034 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। जबकि 1370 श्रद्धालु हेमकुंड सहिब पहुंचे। इस तरह से हेमकुंड और चारों धामों में 24 हजार 392 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें