फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar: बिजनौर से लैंसडौन घूमने आए पर्यटकों की कार खोह नदी में गिरी, एक की मौत, दो अभी भी लापता

Wed, 12 Jul 2023 11:03 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार

सार

Kotdwar Accident News:  बिजनौर के पांच लोग एक कार में सवार होकर लैंसडौन घूमने आए थे। वे देर शाम दुगड्डा से कोटद्वार लौट रहे थे कि सिद्धबली मंदिर और लालपुल के बीच सड़क पर कीचड़ होने के कारण उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर उफनती खोह नदी में जा गिरी।
विज्ञापन
खोह नदी शव को निकालती टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुगड्डा की ओर से कोटद्वार आ रही एक कार मंगलवार देर रात सड़क पर कीचड़ होने के कारण अनियंत्रित होकर उफनती खोह नदी में जा गिरी। कार में पांच लोग सवार थे। हादसे के बाद से चार लोग लापता थे जबकि एक व्यक्ति कार से छिटक गया और घायल हो गया था। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और एसडीआरएफ मौके पर पहुंच गई है। एसडीआरएफ की टीम ने देर रात तक सर्च अभियान चलाकर इशरार पुत्र सुके निवासी ग्राम बनेड़ा बिजनौर, उत्तर प्रदेश का शव एसीआरएफ ने बरामद किया है। वहीं, एक व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाला है। जबकि दो लोग अभी भी लापता हैं।

विज्ञापन


नायब तहसीलदार श्रीधर नौटियाल ने बताया कि यूपी के बिजनौर जिले के भनेड़ा और मेननशादाद गांव के पांच लोग एक कार में सवार होकर लैंसडौन घूमने आए थे। देर रात वे दुगड्डा से कोटद्वार लौट रहे थे कि सिद्धबली मंदिर और लालपुल के बीच सड़क पर कीचड़ होने के कारण उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर उफनती खोह नदी में जा गिरी। हादसे में बसी कीरतपुर बिजनौर निवासी गुलशेर (31) कार से छिटक गया।

Pithoragarh: भारी बारिश से तबाही, उफनाई काली नदी में समाए दो आवासीय भवन, बड़ी संख्या में बकरियां मरीं

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

एक व्यक्ति को नदी से सुरक्षित निकाला

वह घायल अवस्था में किसी तरह सड़क तक पहुंचा और दूसरे वाहनों को रोककर घटना की जानकारी दी। सूचना पर कोतवाल मणिभूषण श्रीवास्तव पुलिस फोर्स और एसडीआरएफ को लेकर मौके पर पहुंचे। घायल गुलशेर ने बताया कि कार भनेड़ा निवासी इसरार चला रहा था। कार में इसरार के अलावा साहिल व शाहबुद्दीन निवासी ग्राम मेननशादाद व बसीम निवासी भनेड़ा मौजूद थे। टीम ने मुशर्रफ पुत्र राजवअली निवासी मेनन सादात थाना कीरतपुर बिजनौर को रेस्क्यू कर बाहर निकाला। 

ये अभी भी लापता 

हादसे में सीम पुत्र यामीन निवासी ग्राम बसेड़ा थाना किरतपुर जनपद बिजनौर और  शहाबुद्दीन निवासी मेमन बनेड़ा बिजनौर, उत्तर प्रदेश अभी भी लापता चल रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें