फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chardham Yatra: 1.63 लाख तीर्थयात्री करा चुके पंजीकरण, 15 मार्च के बाद शुरू हो सकती है ऑनलाइन पूजा की बुकिंग

Wed, 01 Mar 2023 08:42 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

Char dham yatra 2023 Update: इस बार चारधाम यात्रा 22 अप्रैल से शुरू हो रही है। जो श्रद्धालु चारधाम यात्रा पर नहीं आ पाते हैं, उनके लिए केदारनाथ और बदरीनाथ धाम में ऑनलाइन दर्शन और पूजा की व्यवस्था की जाती है।
विज्ञापन
बदरीनाथ/केदारनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में ऑनलाइन पूजा की बुकिंग 15 मार्च के बाद शुरू हो सकती है। मंदिर समिति दर्शन और पूजा व्यवस्था की एसओपी (मानक प्रचालन प्रक्रिया) जारी करेगी। ऑनलाइन पूजा के लिए बुकिंग पोर्टल भी खोला जाएगा।

विज्ञापन


Chardham Yatra: यात्रा के लिए रूट प्लान का खाका तैयार, दुर्घटनाएं रोकने को तैयारी, यहां बनेंगे कंट्रोल रूम

बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि इस बार चारधाम यात्रा 22 अप्रैल से शुरू हो रही है। केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल और बदरीनाथ धाम के कपाट 27 अप्रैल को खुलेंगे। जो श्रद्धालु चारधाम यात्रा पर नहीं आ पाते हैं, उनके लिए केदारनाथ और बदरीनाथ धाम में ऑनलाइन दर्शन और पूजा की व्यवस्था की जाती है। इसके लिए बुकिंग करनी होती है।

विज्ञापन

केदारनाथ व बदरीनाथ के लिए 1.63 लाख पंजीकरण
पर्यटन विभाग के उप निदेशक योगेंद्र गंगवार ने बताया कि चारधाम यात्रा के लिए अब तक 1.63 लाख यात्री पंजीकरण करा चुके हैं। इसमें केदारनाथ के लिए 90 हजार और बदरीनाथ के लिए 73 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन

चार तरीके से कराएं पंजीकरण

वेबसाइट : registrationandtouristcare.uk.gov.in
वॉट्सएप : 8394833833 नंबर पर ''''yatra'''' लिखकर भेजें
ऐप : touristcareuttarakhand
टोल फ्री नंबर : 01351364 (अन्य राज्यों के लिए)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें