फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chardham Yatra: केदारनाथ में बढ़ रही तीर्थयात्रियों की भीड़, यात्रा के लिए तीन जून तक पंजीकरण पर रोक

Mon, 29 May 2023 10:21 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

Kedarnath Dham Registration Update:  इस बार चारों धामों में तीर्थयात्रियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। केदारनाथ धाम में क्षमता से अधिक यात्री दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
केदारनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केदारनाथ धाम में तीर्थयात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए सरकार ने 03 जून तक नए पंजीकरण पर रोक लगा दी है। ऑफलाइन और ऑनलाइन, दोनों ही तरह से पंजीकरण की सुविधा बंद कर दी गई है। वहीं यात्रा मार्गों पर जाम लगने के कारण तीर्थयात्री रोक-रोक कर आगे भेजे जाएंगे।

विज्ञापन


इस बार चारों धामों में तीर्थयात्रियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। केदारनाथ धाम में क्षमता से अधिक यात्री दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। साथ ही यात्रा मार्ग पर जगह-जगह जाम लगने से यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। इसे देखते हुए सरकार ने केदारनाथ धाम के लिए नए पंजीकरण पर 03 जून तक रोक लगा दी है। वहीं, पहले ही पंजीकरण करा चुके यात्रियों को हरिद्वार, ऋषिकेश, तपोवन, व्यासी, श्रीनगर और रुद्रप्रयाग में रोक कर आगे भेजा जाएगा।

Hemkund Sahib Yatra: अटलाकोटी के समीप हिमखंड आने से रोकी गई यात्रा, दो घंटे बाद घांघरिया से भेजे गए श्रद्धालु
विज्ञापन


आईजी गढ़वाल करन सिंह नगन्याल का कहना है केदारनाथ धाम के लिए यात्रियों की संख्या 50 प्रतिशत तक बढ़ गई है। जगह-जगह जाम लगने से कंटेनजेंसी प्लान को लागू किया गया है। इसके तहत यात्रियों को जगह-जगह पर रोक कर भेजा जाएगा। रुद्रप्रयाग में केदारनाथ और बदरीनाथ जाने वाले यात्रियों की छटनी की जाएगी। उसके बाद यात्रियों को आगे भेजा जाएगा।

विज्ञापन

अब तक 38 लाख यात्री कर चुके पंजीकरण

चारधाम यात्रा के लिए अब तक 38 लाख यात्री पंजीकरण करा चुके हैं। जबकि 17 लाख से अधिक यात्री दर्शन कर चुके हैं। 29 मई तक केदारनाथ धाम के लिए 13 लाख, बदरीनाथ के लिए 11.21 लाख, यमुनोत्री में 6.24 लाख, गंगोत्री में 6.79 लाख और हेमकुंड साहिब के लिए 74 हजार यात्रियों ने पंजीकरण कराया है।

चार दिन के लिए हुए पंजीकरण

दिन         केदारनाथ    बदरीनाथ
30 मई      22633       22669
31 मई      22681       21462
1 जून       22753       17818
2 जून        22240      19060

केदारनाथ धाम में यात्रियों की भीड़ बढ़ रही है। व्यवस्था बनी रही, इसीलिए 03 जून तक नए पंजीकरण पर रोक लगाई है। साथ ही यात्रियों को जगह-जगह रोक कर आगे भेजा जाएगा।
- सुशील कुमार, आयुक्त गढ़वाल मंडल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें