वाहनों से पहले और अब लिया जाने वाला ईको पर्यटक शुल्क
तब अब
हेलीकॉप्टर - 1000 रुपये प्रति चक्कर
बस 100 रुपये प्रति वाहन 120 रुपये प्रति वाहन
टैंपो ट्रेवलर 70 रुपये 100 रुपये
कार, जीप, वेन, सूमो 40 रुपये 60 रुपये
दो पहिया वाहन 10 रुपये 10 रुपये
बदरीनाथ में होगा विंटर कॉर्निवॉल
मसूरी की तर्ज पर नगर पंचायत बदरीनाथ भी ईको पर्यटक शुल्क के 25 फीसदी हिस्से को धाम में विंटर कॉर्निवॉल पर खर्च करेगा। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी सुनील पुरोहित ने कहा कि मसूरी में ईको पर्यटक शुल्क से प्रतिवर्ष विंटर कॉर्निवॉल का आयोजन किया जाता है। इसी के तरह बदरीनाथ धाम में भी विंटर कॉर्निवॉल का आयोजन किया जाएगा।
धाम को कूड़ा मुक्त बनाने की योजना भी बनाई
बदरीनाथ धाम में ईको पर्यटक शुल्क के साथ तीर्थयात्रियों से 20 रुपये अतिरिक्त लिए जाएंगे जिसके बदले उन्हें एक बैग दिया जाएगा। तीर्थयात्री धाम में रहने तक जो भी कूड़ा छोड़ते हैं। उसे बैग में रखकर रवानगी के समय बैरियर पर दे देंगे जिस पर नगर पंचायत के कर्मचारी उनसे लिए गए 20 रुपये को वापस कर देंगे। इससे धाम को प्लास्टिक व कूड़ा मुक्त रखा जा सकता है।