भू-धंसाव पिछले कुछ दिनों से कम हुआ
जोशीमठ में भू-धंसाव पिछले कुछ दिनों से कम हुआ है। राहत पैकेज भवनों का मुआवजा बांटा जाना शुरू हो गया है। केंद्र सरकार को 2000 करोड़ की मांग भेज दी गई है। राहत पैकेज की मांग का प्रस्ताव प्रधानमंत्री कार्यालय को भेजा गया। एनडीएमए ने जांच एजेंसियों की रिपोर्ट फाइनल करने के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय को भेज दी है। बहुत जल्द ही वहां से हमारे पक्ष में निर्णय आ जाएगा। उसकी प्रत्याशा में हमने 2023-24 के बजट में 1000 करोड़ प्रावधान किया है।- (मीडिया से बातचीत में) मीनाक्षी सुंदरम, सचिव (मुख्यमंत्री) व नियोजन
दिल्ली में आज सम्मेलन, जोशीमठ भू-धंसाव का मुद्दा गरमाएगा
तुर्किये में आए भूकंप के बाद आपदा जोखिम कम करने के लिए नई दिल्ली में शुक्रवार से दो दिवसीय सम्मेलन होने जा रहा है। इस सम्मेलन में जोशीमठ भू-धंसाव के मुद्दे पर भी चर्चा होगी। सम्मेलन की अध्यक्षता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कर सकते हैं। राज्य की ओर से मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि के तौर पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल सम्मेलन में शामिल होंगे। सचिव आपदा प्रबंधन डॉ. रंजीत सिन्हा भी सम्मेलन में शिरकत करेंगे।