फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kedarnath: बर्फबारी के बीच केदारनाथ पहुंचीं एक्ट्रेस जैकलिन फर्नांडीस, पूजा अर्चना कर लिया आशीर्वाद

Mon, 16 Oct 2023 06:26 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग

सार

Chardham Yatra 2023 News: जैकलिन ने बाबा केदार की पूजा-अर्चना करते हुए दर्शन कर आशीर्वाद लिया। मंदिर समिति ने उन्हें केदारनाथ धाम का प्रसाद और रुद्राक्ष की माला भेंट की। 
 
विज्ञापन
जैकलिन फर्नांडीस पहुंचीं केदारनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बारिश और बर्फबारी के बीच एक्ट्रेस जैकलिन फर्नांडीस ने सोमवार को केदारनाथ पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन किए। इस अवसर पर उन्होंने मंदिर समिति के पदाधिकारियों से बातचीत करते हुए केदारनाथ के बारे में जानकारी ली। जैकलिन हेलीकॉप्टर से केदारनाथ पहुंचीं थीं।

विज्ञापन


यहां पर केदारनाथ उत्थान चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त सचिव व बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्यधिकारी योगेंद्र सिंह और कार्यधिकारी रमेश चंद्र तिवारी ने उनका स्वागत करते हुए पुष्प गुच्छ भेंट किया। उन्होंने बाबा केदार की पूजा-अर्चना करते हुए दर्शन कर आशीर्वाद लिया। मंदिर समिति ने उन्हें केदारनाथ धाम का प्रसाद और रुद्राक्ष की माला भेंट की। 

यह भी देखें... बदरीनाथ धाम में बर्फबारी के बाद दिखा खूबसूरत नजारा, ठंड से कांपे श्रद्धालु, देखें वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

केदारनाथ में जमकर हुई बर्फबारी, दो इंच तक जमा हुई बर्फ

केदारनाथ में दूसरे दिन सोमवार को भी तेज बर्फबारी हुई। इससे धाम में कड़ाके की ठंड हो रही है। मंदिर परिसर सहित अन्य स्थानों पर दो से चार इंच तक बर्फ जम गई है। वहीं, निचले इलाकों में दोपहर से बादलों की तेज गर्जना के साथ बारिश हो रही है।

बर्फबारी के बीच भी यात्रा को लेकर भक्तों में उत्साह बना हुआ है। केदारनाथ में अधिकतम तापमान माइनस 1 व अधिकतम तापमान माइनस 4 डिग्री रहा। खराब मौसम के कारण पुनर्निर्माण कार्य भी बंद पड़े हैं। उधर, द्वितीय केदार मद्महेश्वर और तृतीय केदार तुंगनाथ सहित चंद्रशिला में भी बर्फबारी हो रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें